बदायूं, दिसम्बर 5 -- उसहैत। जहरीले पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के भंद्रा गांव का है। यहां के रहने वाले नन्हे की पत्नी रुखसार ने बुधवार रात संदिग्ध अवस्था में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने रुखसार को मृत घोषित कर दिया और उसके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक...