देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। मृतका की पहचान बिहार के बांका जिला अंतर्गत बिर्निया गांव निवासी संगीता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला ने किसी कारणवश जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस काफी प्रयास के बाद भी चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।...