प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 26 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज निवासी बड़ेलाल पटेल की 22 वर्षीय बेटी दीपा पटेल शुक्रवार को किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गई। दीपा ने गुस्से में घर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों उसे सीएचसी लाए। महेशगंज के पुछवा गांव निवासी छोटेलाल की 20 वर्षीय बेटी सपना परिजनों से नाराज होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजन उसे इलाज को सीएचसी लाकर इलाज को भर्ती कराए। प्राथमिक उपचार के बाद भी दोनों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.