कन्नौज, मई 25 -- छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम बिकूपुर निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। बिकूपुर निवासी अनुराग दुबे (30) पुत्र नीरज दुबे ने किसी बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। उसकी हालत बिगड़ते देख परिवार में हडक़ंप मच गया। अनुराग के पिता नीरज दुबे ने बताया कि बेटे की हालत बिगडऩे पर तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि अनुराग खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद थानांतर्गत सलेमपुर निवासी निहारिका के साथ हुई थी। उनके...