संभल, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के गांव गोंजनी में एक किशोर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव गोंजनी निवासी फुरकान पुत्र शान अली ने शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बेहतर इलाज की उम्मीद में हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान फुरकान ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने का बताया...