शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- तिलहर। अलग-अलग जगह पर संदिग्ध परिस्थितियों में पांच वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोदराजपुर मोहल्ला निवासी विपिन राणा ने घरेलू विवाद के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग बुधवार की रात उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं मीरानपुर कटरा के खड़कड़ी गांव के गुड्डू की 9 वर्षीय पुत्री फूल वी को उसकी मां रुखसाना ने दाद खाज खुजली में लगाने की दवा को भूलवश पिला दिया जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर आए जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घुसवारी बहादुरपुर गांव के प्रमोद कुमार के पांच वर्षीय पुत्र आरेंद्र कुमार ...