औरैया, जून 13 -- शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया था। सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार शहर स्थित एसपी आवास के निकट कांशीराम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय सोनू पुत्र रामजी ने शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों के मुताबिक कुछ देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर सैफई रेफर युवक की तबीयत खराब होते देख परिवार के लोग उसे आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचा...