हमीरपुर, मार्च 19 -- राठ। मामा के घर रह रही युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। युवती के मामा ने एक युवक पर साथ में भाग जाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र कैंथा गांव निवासी 20 वर्षीय संजना पनवाड़ी थानाक्षेत्र के लिधौरा गांव स्थित अपने मामा महिपाल के घर रह रही थी। पिछले दिनों उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल पनवाड़ी ले गए। जहां इलाज के बाद संजना को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मामा महिपाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि बंगरा गांव का एक युवक उसकी भांजी को घर से भागने का दबाव बना रहा था। जिस कारण वो परेशान थी। संज...