प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला ने बुधवार को प्रयागराज में दम तोड़ दिया। देर रात उसका शव घर पहुंचने के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला के जहर खाने के बाद हाथ की नस काटने वाले लकवाग्रस्त पति की हालत में सुधार होने पर उसे घर ले आया गया है। जगदीशपुर का निवासी सुरेश साहू की 32 वर्षीय बेटी अनुसुइया अपने लकवाग्रस्त पति जियालाल साहू के साथ मायके में रह रही थी। एक फेसबुक फ्रेंड से बात करने के कारण उसका पति से विवाद हो गया था। बुधवार शाम अनुसुइया ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसके पति जियालाल ने अपने हाथ की नस काट ली थी। दोनों को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया था। वहां बुधवार को महिला की मौत हो गई। पोस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.