बदायूं, जून 17 -- संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान छात्रा की निजी अस्पताल में मौत हो गई। शहर के निजी अस्पताल से मिली सूचना के बाद कुंवरगांव पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया। फिलहाल छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव का है। यहां के रहने वाले शेर सिंह की इंटर में पढ़ने वाली 17 वर्षीय बेटी बबली ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई तो परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने के बाद छात्रा की मौत इलाज के दौरान बबली की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उसक...