कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर कोरांव गांव में शुक्रवार को विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मोहिउद्दीनपुर कोरांव गांव की रेनू देवी (25) पत्नी कमलेश कुमार ने घरेलू कलह से आजिज आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। रेनू देवी की हालत बिगड़ गई तो उसके ससुर हरीलाल व सास सुखदेईया को पता चला। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। कौशाम्बी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कौशाम्बी पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाम तक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.