नोएडा, जून 30 -- दादरी । दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर ज्यू तीन में रहने वाले एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि युवक गृह कलेश के कारण तनाव में चल रहा था। इसलिए उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से जनपद बरेली का रहने वाला हरकेश परिवार के साथ सेक्टर ज्यू तीन में रह रहा था। वह ग्रेटर नोएडा की किसी निजी कंपनी में कार्यरत था । प्राथमिक जांच में जानकारी हुई है कि हरकेश गृह कलेश के कारण परेशान था। इस कारण उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...