दरभंगा, जून 7 -- संजय लाला,दरभंगा। जहरीला पदार्थ खाने से मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात डीएमसीएच में हो गई। मृतक की पहचान कौवआहा गांव के वार्ड नंबर पांच निवासी स्व. गंगा मंडल के पुत्र शीतेश कुमार मंडल (22) के रूप में की गई है। बेंता थाने की पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। बड़े भाई शिवकुमार मंडल ने बताया कि शुक्रवार शाम बाहर से घूमकर आने के बाद शीतेश अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने अंदर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद उसके उल्टी करने की आवाज सुनकर चचेरे भाईयों ने दरवाजा तोड़ उसे बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, इलाज के लिए उसे मधुबनी सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से शीतेष अलग रहता थ...