आगरा, दिसम्बर 31 -- थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव मई में एक युवक द्वारा कबूतरों को जहरीला दाना खिलाकर मार डाला गया। करीब तीस कबूतरों की मौत हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वन विभाग को भी सूचना दी गई। बताया गया है कि मंगूरा निवासी युवक ग्यासी ने बुधवार को गांव की पानी की टंकी के पास कबूतरों को जहर मिला दाना डाल दिया। इससे करीब 30 कबूतरों की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गयी। ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...