नवादा, अक्टूबर 7 -- गया-झाझा पैसेंजर गाड़ी संख्या 63316 डाउन से जहरखुरानी का एक शिकार मंगलवार को वारिसलीगंज स्टेशन पर उतारा गया। उसे अचेत अवस्था में वारिसलीगंज स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद स्वस्थ होने पर पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाई। हरियाणा से अपने घर पकरीबरांवा देवधा लौट रहे मिंटू मांझी के 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि वह कैथल, हरियाणा की एक गोशाला में काम करता है। वह कालका मेल से गया स्टेशन पहुंचा था। अलसुबह करीब 4 बजे उसने वारिसलीगंज का टिकट लिया। इसी दौरान प्लेटफार्म पर करीब 40 वर्ष का एक अज्ञात व्यक्ति उससे मिला और वारिसलीगंज चलने की बात कहकर दोस्ती बढ़ा ली। ​

घटना की प्रक्रियाट्रेन में बैठने के बाद उस व्यक्ति ने चाय और क्रीम बिस्कुट चंदन को खिलाया। बिस्कुट और चाय खाते ही 5 मिनट के...