फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- टूंडला में भाजपा नेता रामतीर्थ सिंह चक द्वारा नगर के मुख्य बाजार में बेहोश पड़े जहर खुरानी के शिकारी हुए एक यात्री को स्थानीय पुलिस की सहायता से जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। भाजपा नेता ने बताया कि मुख्य बाजार में विद्या संवर्धिनी धर्मशाला के सामने एक व्यक्ति कई घंटों से मूर्छित अवस्था में पड़ा था। जिसकी सूचना आसपास के दुकानदारों ने दी तो तुरन्त वहां पहुंचे तथा थाना प्रभारी को अवगत कराया। एंबुलेंस को कॉल कर उसे सीएचसी अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर किया गया। स्थानीय पुलिस उक्त बेहोश यात्री के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...