बस्ती, जुलाई 23 -- विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र में हैदराबाद से घर लौट रहा एक युवक कथित जहरखुरानी का शिकार हो गया। अर्धचेतन अवस्था में मिले युवक को परिजन सीएचसी विक्रमजोत ले गए। जहां से जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। मंगलवार की दोपहर में प्रयागराज डिपो की एक रोडवेज बस ने विक्रमजोत क्षेत्र के एक होटल के पास करीब 40 वर्षीय युवक को उतारा गया। युवक लड़खड़ाते हुए पास के शंकरपुर गांव स्थित एक जलपान की दुकान पर लेट गया। लोगों ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने में विलंब होने पर लोगों ने युवक की जेब की तलाशी ली, जिसमें आधार कार्ड, प्रयागराज डिपो का बस टिकट और मोबाइल मिला। पहचान थानाक्षेत्र के बछईपुर गांव निवासी मोहर्रम अली पुत्र पीर मोहम्मद के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहर्रम अली हैदराबाद से मजदूरी कर घर ...