औरैया, जनवरी 21 -- अछल्दा, संवाददाता। भिवानी से इटावा लौट रहे एक अधेड़ को अज्ञात बदमाशों ने जहरखुरानी का शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में उसे शिकोहाबाद से कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन में बैठा दिया गया। यात्रा के दौरान अधेड़ को पड़े देख यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी, जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को सूचित किया। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर आरपीएफ ने अधेड़ को उतारकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टर गौरव ने जांच के दौरान हालत बिगड़ने पर अधेड़ को हायर सेंटर रैफर कर दिया। जेब में मिले टिकट और मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उसके पिता परशुराम अस्पताल पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। पीड़ित की पहचान 45 वर्षीय नन्दराम पुत्र परशुराम निवासी संतोषपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.