नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत रंग महोत्सव में बुधवार को मध्य प्रदेश के रंगभरन थिएटर समूह ने नाटक स्वांग: जस की तस का मंचन किया। यह नाटक राजस्थानी कथाकार विजयदान देथा की कहानी ठाकुर का रूठना पर आधारित है और इसका निर्देशन अक्षय सिंह ठाकुर ने किया। नाटक बुंदेलखंड की पारंपरिक स्वांग शैली में पेश किया गया, जिसमें गीत, हास्य और व्यंग्य के माध्यम से समाज पर तीखी टिप्पणी की गई। कहानी का केंद्र एक सामंती ठाकुर है, जो घमंडी और गुस्सैल स्वभाव का है। छोटी-छोटी बातों पर वह नाराज हो जाता है और अहंकार में बेवकूफी भरे आदेश देता है। एक दिन वह गांव के सभी कुओं को रेत से भरने का आदेश देता है, जो ग्रामीणों के लिए विनाशकारी साबित होता है। इसी बीच गांव की बुजुर्ग और साहसी महिला बड़ी माजी सामने आती हैं और ठाकुर को उसकी मूर्खता और अन्य...