रामनगर, जून 24 -- रामनगर, संवाददाता। खनन वाहनों की आवाजाही को लेकर जस्सागांजा में चल रहे धरना प्रदर्शन को ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने समर्थन दिया है। उन्होंने मांगें नहीं मानने पर गुरुवार से क्रमिक भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। बुधवार को जस्सागांजा में 16 वें दिन भी ग्रामीण धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में खनन वाहनों की आवाजाही से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। सड़क टूट गई है। स्कूल खुलने को तैयार है, लेकिन वाहनों की आवाजाही से स्कूली बच्चे परेशान है। वहीं ब्लॉक प्रमुख मूंज नेगी, उप ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी बुधवार को पने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुरुवार से ग्रामीणों की मांगों को लेकर रोजाना लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर ...