नई दिल्ली, मई 25 -- जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने मुराद पूरी कर दी तो आखिरकर अरविंद केजरीवाल भी मान गए हैं। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के कथित शराब घोटाले से जुड़े केस से अलग हो जाने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री सुनवाई में शामिल होने के राजी हो गए। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बाद अब जस्टिस मनोज जैन की बेंच के सामने इस केस की सुनवाई हो रही है। केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठ ने सुनवाई में शामिल होने के लिए हामी भर दी है। ट्रायल कोर्ट के फैसले को सीबीआई की ओर से दी गई चुनौती के मामले को सोमवार को सुनवाई के लिए जस्टिस मनोज जैन की बेंच के सामने सूचीबद्ध किया गया था। जस्टिस जैन ने इस बात का जिक्र किया कि केजरीवाल, सिसोदिया और पाठक की ओर से तीन वकालतनामा प्राप्त हुए हैं। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अब 16 जुलाई की...