नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- नई दलील लेकर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने साफ किया कि फैसला सुरक्षित किया जा चुका है और वह इस पर दोबारा सुनवाई नहीं करेगीं। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होते हुए अपनी मांग रखी थी। अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होते हुए जज से अपने हलफमाने को स्वीकार करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'नमस्कार मैम, मैं रिक्यूजल आवेदन का उल्लेख करना चाहता हूं। कृपया मेरे अतिरिक्त हलफनामे को रिकॉर्ड पर लिया जाए।'सीबीआई की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, 'इस अपील को पहले ही खारिज किया जा चुका है। लेकिन ह...