नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले से जुड़ी कानूनी लड़ाई को एक नया रूप दे दिया है। सीबीआई और केंद्र सरकार की बजाय उन्होंने अपनी पूरी ताकत दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ झोंक दी है। रिक्यूजल याचिका खारिज होने के बाद केजरीवाल ने अब जज के खिलाफ सत्याग्रह का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बहिष्कार समेत 5 ऐलान कर दिए हैं।सत्याग्रह का ऐलान अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा के खिलाफ सत्याग्रह का फैसला किया है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर से सुझाए गए सत्याग्रह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बापू के रास्ते पर चलते हुए यह फैसला लिया है। केजरीवाल ने कहा कि बापू के सुझाए कदमों के मुताबिक उन्होंने पहले जस्टि...