नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का बहिष्कार कर इसे सत्याग्रह का नाम देने वाले अरविंद केजरीवाल अपनी शिकायत लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल तक पहुंचे। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पूर्व सीएम आतिशी और अन्य नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति पैदा हुई की सत्याग्रह करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ... हम अपने देश की न्यायप्रणाली का बहुत सम्मान करते हैं। आज हम जो आजाद घूम रहे हैं तो उसका कारण केवल हमारी न्याय प्रणाली है। कुछ ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जिस कारण हमें यह सत्याग्रह करना पड़ रहा है। हमने सभी बाते उस चिट्ठी ...