रांची, मार्च 15 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, रांची का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमएसीटी मामलों में मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के तहत पीड़ितों के बीच मुआवजा राशि के चेक का वितरण किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति ने न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 से संवाद कर न्यायालय के सुचारू संचालन और मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। न्यायमूर्ति ने न्यायिक अधिकारियों से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और न्यायिक प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाने की दिशा म...