नई दिल्ली, जून 10 -- बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल को उनके एक फैसले को लेकर मिल रहीं धमकियों पर अब देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत ने संज्ञान लिया है। CJI ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्रिटेन के अपने आधिकारिक दौरे पर लंदन में स्थित भारतीय उच्चायुक्त के सामने यह मुद्दा उठाया। जस्टिस सूर्यकांत ने इस दौरान जस्टिस पटेल और उनकी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। गौरतलब है कि हाल ही में जस्टिस गौतम पटेल ने खुलासा किया है कि 2024 में दाऊदी बोहरा समुदाय को लेकर सुनाए गए एक फैसले को लेकर अब धमकियां मिल रही हैं और लंदन में उनकी बेटी को निशाना बनाया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मामला सामने आते ही यूके दौरे पर गए CJI सूर्यकांत ने तुरंत भारतीय उच्चायुक्त पी. कुमारन से संपर्क किया। यहां भार...