कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। जमीअत उलमा ए हिंद ने शिक्षित एवं प्रोफेशनल युवाओं को साथ जोड़ने के लिए जस्टिस एंड एंपावरमेंट ऑफ माइनॉरिटीज का गठन किया है। कानपुर में इसका गठन 12 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। यह ग्रुप हर प्रकार के सोशल कार्य के साथ विभिन्न मुद्दों पर कार्य करेगा और दस्तावेज तैयार करेगा। यह ग्रुप संविधान और कानून के दायरे में काम करेगा। बाबरी केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए इस ग्रुप का गठन किया गया था। अब कानपुर में इसकी इकाई का गठन किया जा रहा है। यह जमीअत की नगर इकाई की यूनिट होगी। यह भी पढ़ें- जुलूस ए मोहम्मदी ः सात सदस्यीय संचालन कमेटी बनाई इसमें वकील, डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्टर्ड एकाउंटेंट, शिक्षक और अन्य प्रोफेशनल युवाओं को शामिल किया जाएगा। संगठन समाज के युवा वर्ग की शैक्षिक व...