नई दिल्ली, मई 5 -- ऋषभ पंत के बल्ले से कब रन निकलेंगे इसका हर किसी को इंतजार है। आईपीएल 2026 में पंत और उनकी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स का खराब प्रदर्शन जारी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में एलएसजी की टीम 228 रन बनाने के बावजूद हार गई। इस मैच में ऋषभ पंत थोड़ी अच्छी लय में दिखे, मगर फिर भी 15 रन ही बना पाए। जब पंत के परफॉर्मेंस को लेकर कोच जस्टिन लैंगर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। लैंगर ने बताया कि पंत ने दो दिन पहले ही प्रैक्टिस मैच में 30-40 गेंदों पर 95 रन ठोके थे और वह अच्छी लय में दिख रहे थे। यह भी पढ़ें- VIDEO: जय श्री राम...रघु शर्मा के सिक्रेट पर्ची पर बुमराह का रिएक्शन वायरल पंत ने इस ताबड़तोड़ बैटिंग के बावजूद अपना नंबर-3 का पायदान छोड़ा और निकोलस पूरन को मौका दिया। बता दें, ऋष...