मधुबनी, मार्च 8 -- हरलाखी, एक संवाददाता । उच्च न्यायालय पटना के सीनियर वकील बासोपट्टी के जसो गांव निवासी अजय ठाकुर के पुत्र एवं पुत्रवधू के भीषण सड़क हादसे में मृत्यु होने पर इलाके में मातम का माहौल है। पटना हाई कोर्ट के महिला वकील वैष्णवी सिंह (32) एवं उनके पति रितिक ठाकुर (38) की सड़क हादसे में भयावह मौत की खबर उनके गांव पहुंचते ही लोग शोकाकुल हो गये। घटना शनिवार रात की है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा किशनगंज से मात्र 20 किमी की दूरी पर भांगा पुल के निकट हुआ । परिवार के बेटा समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। जख्मियों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। पटना में उनके आवास पर पति पत्नी का एक साथ शव पहुंचते ही पीड़ितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है। उनके गांव से भी दर्जनों लोग घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.