पीलीभीत, मार्च 21 -- बीसलपुर। गांव जसोली के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव जसोली दिवाली निवासी छत्रपाल पुत्र निरंजन लाल 35 ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। युवक को अचेत अवस्था में सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...