काशीपुर, अप्रैल 17 -- जसपुर। सीएम के निर्देश पर फल-सब्जियों के थोक और फुटकर भाव नियंत्रित लेकर मंडी समिति ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान 48 फुटकर व्यापारियों के लाइसेंस बनाए। शुक्रवार को एसडीएम एवं प्रशासक राहुल शाह की अध्यक्षता में चलाये अभियान में मंडी सचिव शैलेंद्र माहरा, अन्य कर्मियों ने अभियान चलाकर फुटकर व्यापारियों से 20-25 प्रतिशत से अधिक मुनाफा न वसूलने की हिदायत देते हुए महंगाई नियंत्रण में सहयोग करने को प्रेरित किया। प्रशासक राहुल शाह ने कहा कि बिना लाईसेंस के कार्य करने वाले व्यापारी मंडल समिति से अपना लाईसेंस अनिवार्य रूप से बनवाए। चेताया कि किसी फुटकर व्यापारी ने अधिक कीमत वसूली की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- फल-सब्जी के दामों पर निगरानी को सचल दल गठित यह भी पढ़ें- थोक और बाजार भाव का अंतर जांचे...