देवघर, अगस्त 20 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह रेलवे स्टेशन पर उमड़ रहे आस्था के सैलाब के बीच रेलवे ने सुरक्षा और यात्री सुविधा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती आवाजाही के बीच रेलवे का फोकस भीड़ को नियंत्रित करने के साथ हर यात्री को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने पर है।

सुरक्षा उपाय इसी कड़ी में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए स्टेशन का एस्केलेटर करीब एक माह के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा गया है, ताकि प्रवेश और निकास स्थल पर भीड़ का दबाव नहीं बने और किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। रेलवे के अनुसार बताया गया है कि रेलवे के इस कदम को यात्री सुविधा में कटौती के बजाय सुरक्षा के लिहाज से एहतियाती व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है। भीड़ के चरम समय में एस्केलेटर के आसपास या...