देवघर, दिसम्बर 28 -- जसीडीह। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता मिली है। 26 दिसंबर देर शाम आसनसोल मंडल की आरपीएफ टीम ने ट्रेन संख्या- 13332 में विशेष निगरानी के दौरान दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ के अनुसार, एसआई केडी हांसदा व एसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने जीएस कोच में संदिग्ध गतिविधि देखी। ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या- एक पर पहुंचते ही दो संदिग्ध युवक भीड़ का फायदा उठाकर उतरने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर रोकने पर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अताउल अंसारी और बादल अंसारी बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित ...