जसीडीह व बैद्यनाथधाम स्टेशन पर मशीनीकृत सफाई अभियान
देवघर, अक्टूबर 6 -- जसीडीह प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा- 2026 और विशेष अभियान 6.0 के तहत जसीडीह रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और यात्री सुविधाओं के लिहाज से बेहतर बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। आसनसोल रेल मंडल की ओर से चलाए गए अभियान में स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों के इस्तेमाल वाली सुविधाओं की मशीनीकृत तरीके से गहन सफाई की गई। हाई-प्रेशर वॉटर जेट और स्क्रबर मशीनों से सफाई के साथ शौचालयों का सैनिटाइजेशन भी कराया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्टेशन के अधिक इस्तेमाल वाले क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करना और यात्रियों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना रहा। सफाई के दौरान चिन्हित स्थानों से गंदगी हटाने के साथ नियमित रख-रखाव पर भी जोर दिया गया। रेलवे कर्मचारियों और फ्रंटलाइन स्टाफ ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.