देवघर, सितम्बर 12 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। देवघर-जसीडीह-रोहिणी रेल बाइपास पर ट्रेनों के नियमित परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) पूर्वी परिमंडल गुरु प्रकाश ने 10 सितंबर को 4. 905 किलोमीटर लंबी नवनिर्मित ब्रॉडगेज लाइन का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल करने के बाद यात्री एवं मालगाड़ियों के परिचालन की अनुमति दे दी है। अब इस लाइन पर अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चल सकेंगी।

बाइपास के लाभ बाइपास शुरू होते ही आसनसोल से दुमका, बांका और हरलाटांड़ की ओर जाने वाली तथा विपरीत दिशा से आने वाली कई मेल-एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को जसीडीह जंक्शन पर इंजन रिवर्सल नहीं करना पड़ेगा। इससे प्रति ट्रेन औसतन 35 से 45 मिनट की बचत होगी और कुल परिचालन समय 60 से 90 मिनट तक कम होने की उम्मीद है। सीआरएस की मंजूरी के बाद अब बाइपा...