देवघर, मार्च 27 -- जसीडीह। जसीडीह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी का पर्व इस वर्ष पूरे उल्लास, श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरे इलाके में जय श्रीराम और जय दुर्गे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े और घर-घर में हनुमान चालीसा का पाठ कर महावीर पताका स्थापित की गई। क्षेत्र के हनुमाननगर, कजरिया कॉलोनी, आरोग्य भवन, स्टेशन परिसर, हटिया मोड़, धरमपुर संथाली, गोपालपुर, टाभाघाट और रोहिणी समेत विभिन्न महावीर मंदिरों में झंडा स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। संध्या बेला में रामनगर मोहल्ला मंदिर से पारंपरिक अखाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं और कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लि...