देवघर, अप्रैल 3 -- जसीडीह। जसीडीह पुलिस ने टाभाघाट टोल टैक्स के समीप से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए देवघर भेज दिया। वहीं जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर से जीआरपी ने भी एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया है। दोनों ही मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान की कोशिश कर रही है। साथ ही घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...