देवघर, जुलाई 27 -- विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने व्यापक परिचालन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। 30 जुलाई से श्रावणी मेला अवधि तक जसीडीह एवं सुल्तानगंज स्टेशनों पर कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समय में अस्थायी वृद्धि की गयी है। इसके अलावा चयनित ट्रेनों को सुल्तानगंज स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा और 12 महत्वपूर्ण ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी जनरल कोच भी जोड़े जाएंगे। रेलवे का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम होगी और स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी। 11 प्रीमियम ट्रेनें छोड़ जसीडीह में पांच मिनट तक रुकेंगी ट्रेनें : यह भी पढ़ें- मुंगेर : विश्व श्रावणी मेले में रेल यात्रियों को मि...