देवघर, जून 22 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह आरपीएफ ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से सोने एवं चांदी जैसे धातु के आभूषण, 16,110 रुपए नकद, एक महिला की कलाई घड़ी एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विशेष रूप से एसी कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों को निशाना बनाता था। आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि 20/21 जून की रात एसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम चित्तरंजन-झाझा रेलखंड पर नशाखुरानी और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 15027 के एस-1 कोच...