देवघर, मार्च 27 -- जसीडीह। आसनसोल मंडल अंतर्गत यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जसीडीह और बांका के बीच नई स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 अप्रैल 2026 से नियमित रूप से संचालित होगी, जिससे दोनों स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। ट्रेन नंबर- 03547 जसीडीह-बांका डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन सुबह 4 बजे जसीडीह से प्रस्थान करेगी और 5:25 बजे बांका पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर- 03548 बांका-जसीडीह डेमू पैसेंजर स्पेशल सुबह 5:45 बजे बांका से खुलेगी और 7:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी। इस प्रकार यह ट्रेन सेवा सुबह के समय यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, खासकर उनलोगों के लिए जो रोजाना काम, पढ़ाई या अन्य जरूरी कार्यों के लिए यात्रा करते हैं। स्थानीय लोगों और य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.