देवघर, जून 21 -- जसीडीह। बासुकीनाथ और देवघर रेलखंड के बीच एनएच-114-ए फोर लेन सड़क परियोजना के तहत चल रहे गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण लगाए गए मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के बीच यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है।

ट्रेन सेवाओं की घोषणा पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 22 जून 2026 को कुछ ट्रेन सेवाओं की आंशिक बहाली की घोषणा की है। इससे जसीडीह, देवघर, दुमका और गोड्डा के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। आसनसोल मंडल की मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व में जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए ट्रेन नंबर- 73482 जसीडीह-दुमका पैसेंजर, ट्रेन नंबर- 53444 देवघर-गोड्डा पैसेंजर तथा ट्रेन नंबर- 53443 गोड्डा-देवघर पैसेंजर ट्रेनों को 22 जून को अपने निर्धारित समय और सामान्य मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

अन्य ट्रेनों...