देवघर, जनवरी 10 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आया। मेले का उद्घाटन देवघर विधायक सुरेश पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 1084 मरीजों की शारीरिक जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा, चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों की जांच और उपचार के लिए 22 स्टॉल लगाए गए थे। इनमें सामान्य रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, नेत्र, दंत, आयुष, बीपी-शुगर जांच सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान 380 लाभुकों के बीच आभा कार्ड बनाए गए, जबकि 20 मरीजों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.