देवघर, अप्रैल 16 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार अपराह्न टैंकर व कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। उसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। वहीं तीन अन्य लोगों को आंशिक चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार बसुवाडीह मुहल्ला निवासी शिवशंकर चौधरी अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऑल्टो 800 कार से बिहार के राजगीर अंतर्गत पैतृक गांव मुस्तफापुर गए थे। बुधवार को वापस लौटने के दौरान जैसे ही कार मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में शिवशं...