देवघर, अप्रैल 12 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक युवक के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जबकि अन्य अपराधी अब भी फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के चन्द्रमनडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताकुरुम गांव निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने चचेरे भाई दीपक दास के साथ मोटरसाइकिल से खोरीपानन बाजार आया था। घर लौटने के क्रम में दोनों खोरीपानन काली मंदिर के समीप शराब पीने लगे। देर रात अंधेरा होने के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी तीन बाइक पर सवार छह से सात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने राहुल कुमार को जबरन मो...