देवघर, सितम्बर 27 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह-रोहिणी क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 138 वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके संदेशों पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रहित और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया गया। जसीडीह भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत दुबे ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर में हो रहे जनहित के कार्यों और सकारात्मक प्रयासों की जानकारी लोगों तक पहुंचाते हैं। कार्यक्रम से समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलती है। मौके पर बीरबल पांडेय, रतन केसरी, संतोष बरनवाल, राजन सिंह, प्रमोद राय, संतोष कुमार, ललन दुबे, विजय मालवीय, दीपक चौरसिया, दिलीप प...