देवघर, अप्रैल 19 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमले को लेकर पुलिस ने 9 नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जिक्र है कि 17 अप्रैल 2026 की सुबह पुलिस बाघमारा अवस्थित आईएसबीटी क्षेत्र में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि भलुवा (लकरा) क्षेत्र में अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टरों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगे। यह भी पढ़ें- बालू माफियाओं का आतंक : पुलिस टीम पर बोला हमला उस दौरान एक ट्रैक्टर को पुलिस ने रोक लिया, जबकि अन्य ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। उसी बीच दो अन्य ट्रैक्टर व एक मोटरसाइकिल भी वहां पहुंची...