देवघर, मार्च 5 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक हर गली-मोहल्ले में होली की रौनक देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सुबह से ही रंगों की बौछार और खुशियों की फुहार के बीच बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने जमकर होली खेली। सोमवार की रात जसीडीह क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। कजरिया, धरमपुर, रतनपुर, रामचंद्रपुर, सिमरिया, बाघमारा, संथाली, बसुवाडीह, गोपालपुर, कालीपुर, हनुमान नगर और मुख्य बाजार सहित रोहिणी, घोरलास, धरवाडीह,कोयरीडीह सहित कई इलाकों में स्थानीय लोगों की उपस्थिति में होलिका दहन का आयोजन किया गया। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.