देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के दोरही गांव में गुरुवार को 19 वर्षीया नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका दोरही गांव निवासी 19 वर्षीया बबीता देवी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से लटकी महिला का शव उतारकर कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतका के पिता गंगाधर पंडित ने बताया कि बबीता की शादी करीब एक वर्ष पूर्व नगर के चंदाजोरी में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। इसी कारण पिछले करीब दस दिनों से मायके दोरही गांव में रह रही थी। बताया गया कि गुरुवार सुबह रोज की तरह वह काम पर चले गए थे। उसी दौरान बबीता घर पर कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर मां ने जब कम...