जसीडीह : देवघर-वाराणसी अप वंदे भारत से टकराईं तीन भैंसें, मौत
देवघर, मई 27 -- जसीडीह प्रतिनिधि देवघर-वाराणसी अप वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को जसीडीह-लहाबोन रेलखंड के बीच मवेशियों की चपेट में आ गई। हादसे में तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेन के इंजन का कैबिनेट क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के कारण ट्रेन करीब 40 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3:41 बजे देवघर से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस जसीडीह स्टेशन के गुड शेड के पास आगे बढ़ रही थी। उसी दौरान किलोमीटर संख्या- 324/9 के समीप अचानक तीन भैंसें रेलवे ट्रैक पर आ गईं। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन के अगले हिस्से का कैबिनेट क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना ट्रेन के टीई पार्टी द्वारा तत्काल रेलवे अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.