देवघर, मार्च 20 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े छिनतई और चोरी की दो घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी है। एक ओर जहां महिला से 1 लाख 40 हजार रुपए की छिनतई कर ली गई, वहीं बैंक के अंदर एक अन्य महिला से 45 हजार रुपए भी चोरी कर ली गयी। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोक्ताडीह गांव निवासी पीड़िता बदामी देवी ने बताया कि अपनी पोती की शादी के लिए भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख रुपए और बैंक ऑफ इंडिया से 40 हजार रुपए की निकासी कर घर लौट रही थी। ऑटो पकड़ने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों में एक ने उनके हाथ से प्लास्टिक का थैला छीन लिया और फरार हो गया। बाइक चालक हेलमेट पहने था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं बैंक ऑफ इंडिया में शांति देवी के 45 हजार रुपए चोरी...